BSF Constable Recruitment 2025 [ Sports 549 Post ] | BSF कांस्टेबल स्पोर्ट्स में 549 पद पर भर्ती शुरू जल्दी करें आवेदन
नमस्कार दोस्तों जैसा कि आप जानते थे BSF Constable Sports की भर्ती चालू होने वाली थी वह भर्ती चालू हो चुकी है अगरआप खेल-कूद में अच्छे हैं और देश की सेवा करने का जज्बा रखते हैं, तो सीमा सुरक्षा बल (BSF) आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है बीएसएफ ने कांस्टेबल (GD) के पदों पर Sports Quota के तहत भर्ती निकाली है
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा (Written Exam) नहीं होती आपका चयन सीधे आपके खेल कौशल और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाता है। चलिए, इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी बातें जैसे योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने के तरीके को विस्तार से जानते हैं।
![BSF Constable Recruitment 2025 [ Sports 549 Post ] | BSF कांस्टेबल स्पोर्ट्स में 549 पद पर भर्ती शुरू जल्दी करें आवेदन](https://resultupdate360.com/wp-content/uploads/2025/12/up-police-2.png)
Overview Table
| Feature | Details |
| Organization Name | Border Security Force (BSF) |
| Post Name | Constable (General Duty) under Sports Quota |
| Total Vacancies | 549 Posts (Male: 277, Female: 272) |
| Application Start Date | 27 December 2025 |
| Last Date to Apply | 15 January 2026 |
| Application Mode | Online |
| Salary / Pay Scale | Rs. 21,700 – 69,100 (Level-3) |
| Job Location | Across India |
| Official Website | rectt.bsf.gov.in |
Vacancy Details
BSF ने इस बार कुल पदों 549 पर भर्ती निकली है इसमें पुरुषों के लिए 277 औरमहिलाओं के लिए 272 पदआरक्षित है यहां भर्ती एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कुश्ती, फुटबॉल, कबड्डी, और हॉकी जैसे 30 से भी ज्यादा खेलों के खिलाड़ियों के लिए है
Eligibility Criteria
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा
- Nationality: आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए
- Educational Qualification: उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matriculation) पास होना अनिवार्य है
- Sports Qualification: उम्मीदवार एक मेधावी खिलाड़ी होना चाहिए। उसने पिछले 2 वर्षों के भीतर राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं, यूनिवर्सिटी गेम्स या राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीता हो या प्रतिनिधित्व किया हो
Age Limit
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 23 वर्ष
- आयु की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी
- सरकारी नियमों के अनुसार, SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल और OBC उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी
Selection Process
जैसा कि हमने बताया, इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होती चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण इस प्रकार हैं
- Scrutiny of Documents: सबसे पहले आपके आवेदन और खेल प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी
- Physical Standard Test (PST): इसमें आपकी लंबाई (Height) और सीने (Chest) की माप की जाएगी। पुरुषों के लिए सामान्य लंबाई 170 सेमी और महिलाओं के लिए 157 सेमी मांगी गई है
- Detailed Medical Examination (DME): अंत में आपका मेडिकल चेकअप होगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आप पूरी तरह स्वस्थ हैं
- Final Merit List: आपके खेल के प्रदर्शन और प्रमाणपत्रों के अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी
Application Free
- General/OBC/EWS: ₹100 + ₹59 (सर्विस चार्ज) = ₹159
- SC/ST और सभी महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं (Free)
How to Apply
आवेदन करने के लिए आपको बीएसएफ की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाना होगा वहां आपको ‘Sports Quota Recruitment 2025’ के लिंक पर क्लिक करके अपनी जानकारी भरनी होगी, फोटो और खेल प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे और फीस जमा करनी होगी
Frequently Asked Questions (FAQs)
Q1: क्या इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा होगी?
Ans: नहीं, इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होती। चयन केवल खेल उपलब्धियों और शारीरिक दक्षता के आधार पर होता है
Q2: आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?
Ans: ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 है
Q3: क्या लड़कियां भी इसके लिए आवेदन कर सकती हैं?
Ans: जी हां, महिला खिलाड़ियों के लिए 272 पद खाली हैं और वे जरूर आवेदन करें