Bihar Jamin Rasid Online Payment 2025: घर बैठे जमीन की रसीद कैसे काटें?
अगर आप भी बिहार में अपनी जमीन का रसीद कटवाने के लिए ब्लॉक या आंचल का चक्कर लगाते हैं तो आपका यह बहुत अच्छी खुशखबरी है बिहार सरकार के द्वारा अब सब कुछ ऑनलाइन कर दिया गया है आप घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन अब आप घर बैठे ही जमीन की रसीद (Land Revenue Receipt) काट सकते हैं और PDF डाउनलोड कर सकते हैं।और PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको Step-by-Step बताएंगे कि Bihar Jamin Rasid Online Kaise Kate 2025।पूरी जानकारी इसलिए के माध्यम से आपको बताने वाले हैं
Bihar Jamin Rasid Online Kaise Kate 2025 Quick Overview
| जानकारी | विवरण |
| विभाग | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार |
| पोर्टल का नाम | बिहार भूमि (Land Records) |
| सेवा का नाम | ऑनलाइन लगान भुगतान (भू-लगान) |
| भुगतान का तरीका | ऑनलाइन (UPI / नेट बैंकिंग / कार्ड) |
| शुल्क (Charges) | जमीन के एरिया के अनुसार (सरकारी रेट) |
| हेल्पलाइन | पोर्टल पर उपलब्ध है |
| आधिकारिक वेबसाइट | [biharbhumi.bihar.gov.in] |
Bihar Jamin Rasid Online Requirements Document
राशिद काटने के लिए आपको नीचे बताई गई निम्नलिखितजानकारी की जरूरत होगी जो कीनीचे टेबलों की मदद से आपको बताई गई है
| आवश्यकता | विवरण |
| स्थान (Location) | जमीन किस जिले (District) और अंचल (Block) में है। |
| मौजा और हल्का | आपके गाँव/एरिया का मौजा और हल्का नंबर। |
| खाता / खसरा नं. | जमीन का खाता नंबर या प्लाट नंबर। (पुरानी रसीद पर लिखा होता है)। |
| पेमेंट का तरीका | PhonePe, Google Pay, Net Banking या ATM कार्ड। |
Bihar Jamin Rasid Online कैसे काम करता है? (Process Overview)
ऑनलाइन प्रोसेस बहुत ही आसान है। सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां जाने के बाद आपको अपनी जमीन खोजनी होगी (Search Land) और यह देखना होगा कि कितना पैसा बाकी है। इसके बाद आप UPI से आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। यह पूरा काम सिर्फ 4 स्टेप्स में पूरा हो जाता है:
- Search Land: अपनी जमीन को पोर्टल पर खोजना।
- Check Dues: देखना कि कितना पैसा बाकी है।
- Online Payment: UPI या नेट बैंकिंग से पेमेंट करना।
- Print Receipt: रसीद डाउनलोड करना।

जमीन की रसीद ऑनलाइन कैसे काटें?
दोस्तों, नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें।
स्टेप 1: वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: ‘Online Lagan’ चुनें
वेबसाइट के होम पेज पर बहुत सारे बॉक्स होंगे। वहां भू-लगान Online Lagan वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर ऑनलाइन भुगतान करें पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपनी जमीन का पता भरें
अब एक फॉर्म खुलेगा। इसमें आपको अपनी जमीन का सही पता डालना है:
- जिला (District) का नाम चुनें।
- अंचल (Block) का नाम चुनें।
- ‘आगे बढ़ें’ Proceed पर क्लिक करें।
- इसके बाद हल्का Halka और मौजा Mauza सेलेक्ट करें।
स्टेप 4: अपनी जमीन खोजें (सबसे महत्वपूर्ण)
अब आपको अपनी जमीन खोजनी है। यहां 3-4 ऑप्शन मिलेंगे, लेकिन सबसे आसान तरीका है खाता नंबर से खोजें।
- “खाता नंबर से खोजें” पर टिक करें।
- बॉक्स में अपना खाता नंबर डालें।
- सुरक्षा कोड (Captcha) डालें (जैसे 5+3=8)।
- Search बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: अपना नाम चुनें
नीचे एक लिस्ट आएगी जिसमें जमीन मालिक (रैयत) का नाम होगा। अपना नाम चेक करें और साइड में बने “देखें” (Eye Icon) पर क्लिक करें।
स्टेप 6: बकाया देखें और पेमेंट करें
अब आपकी जमीन का पूरा विवरण (भाग वर्तमान/पृष्ठ संख्या) दिखेगा।
- नीचे “बकाया देखें” पर क्लिक करें।
- आपको दिख जाएगा कि कितने साल का पैसा बाकी है (Total Dues)।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर और पता भरें।
- “Online Payment” पर क्लिक करें।
स्टेप 7: रसीद डाउनलोड करें
पेमेंट सफल (Successful) होने के बाद वापिस उसी पेज पर “लगान रसीद” का ऑप्शन आएगा। Print पर क्लिक करके PDF अपने मोबाइल में सेव कर लें।
| लिंक का नाम | लिंक |
| ऑनलाइन लगान भरें (Apply) | Click Here |
| भुगतान की स्थिति देखें (Status) | Click Here |
| अपना खाता देखें (Land Record) | Click Here |
| ऑफिशियल वेबसाइट | [biharbhumi.bihar.gov.in] |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1: क्या हम पुरानी रसीद (Back Date) भी निकाल सकते हैं?
Ans: हां, “पिछला भुगतान देखें” ऑप्शन पर क्लिक करके आप पुरानी रसीद भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Q2: मेरी जमीन का रिकॉर्ड “Not Found” बता रहा है, क्या करें?
Ans: अगर ऑनलाइन रिकॉर्ड नहीं मिल रहा, तो शायद आपकी जमीन अभी डिजिटाइज (Digitize) नहीं हुई है। आपको अपने ब्लॉक (अंचल) जाकर परिमार्जन (Parimarjan) करवाना पड़ेगा।
Q3: एक बार में कितने साल का लगान भर सकते हैं?
Ans: जितना भी “Total Dues” दिखा रहा है, आप पूरा एक बार में भर सकते हैं।
Bihar Student Credit Card Subsequent Payment 2026: Apply Online & Check Status