पैन कार्ड आधार कार्ड लिंक कैसे करें 2026 ,Step-by-Step Process
अगर आप साल 2026 में अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत काम का है भारत सरकार और इनकम टैक्स विभाग ने अब पैन-आधार लिंक करना पूरी तरह अनिवार्य कर दिया है अगर आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है तो आपका पैन कार्ड ‘Inoperative’ यानी inactive हो गया होगा
पैन कार्ड बंद होने का मतलब है कि आप न तो इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भर पाएंगे न ही बैंक में बड़ा लेन-देन कर पाएंगे और न ही सरकारी योजनाओं का लाभ ले पाएंगे। इस लेख में हम आपको बहुत ही सरल भाषा में बताएंगे कि 2026 में आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से पैन और आधार को कैसे जोड़ सकते हैं

Overview
| Feature | Details |
| Service Name | PAN Aadhaar Link Online |
| Department | Income Tax Department, India |
| Official Website | incometax.gov.in |
| Penalty Fee | ₹1,000 |
| Mode of Process | Online (e-Filing Portal) |
| Status Check | Available via PAN and Aadhaar Number |
| Major Requirement | Valid PAN, Aadhaar, and Mobile Number |
पैन को आधार से लिंक करना क्यों जरूरी है?
आज का युग पूरी तरह डिजिटल हो चुका है। सरकार ने साफ़ कर दिया है कि बिना आधार लिंक किए आपका पैन कार्ड सिर्फ एक प्लास्टिक का टुकड़ा बनकर रह जाएगा कि बिना आधार लिंक किए आपका पैन कार्ड सिर्फ एक प्लास्टिक का टुकड़ा बनकर रह जाएगा
- टैक्स रिफंड: अगर आपका लिंक नहीं है तो आपका टैक्स रिफंड अटक जाएगा
- बैंकिंग काम: नया बैंक अकाउंट खुलवाने या फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करने में समस्या आएगी
- ज्यादा टीडीएस (TDS): लिंक न होने पर आपकी आय पर ज्यादा टैक्स काटा जाएगा
पैन कार्ड आधार कार्ड लिंक कैसे करें |
अब आपको किसी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके खुद ही इसे पूरा कर सकते हैं
Step 1: पोर्टल पर जाएं
सबसे पहले इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाएं होमपेज पर आपको बाईं ओर ‘Quick Links’ का सेक्शन दिखेगा, वहां ‘Link Aadhaar’ पर क्लिक करें
Step 2: डिटेल्स भरें
अब एक नया पेज खुलेगा यहाँ अपना 10 अंकों का PAN Number और 12 अंकों का Aadhaar Number दर्ज करें इसके बाद ‘Validate’ बटन पर क्लिक करें
Step 3: पेनाल्टी (Fees) का भुगतान करें
चूंकि लिंकिंग की समय सीमा पहले ही समाप्त हो चुकी है, इसलिए आपको ₹1,000 का जुर्माना भरना होगा इसके लिए ‘Continue to Pay Through e-Pay Tax’ पर क्लिक करें अपना पैन नंबर दोबारा डालें और मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें
Step 4: पेमेंट का तरीका चुनें
पेमेंट पेज पर ‘Income Tax’ वाले बॉक्स में ‘Proceed’ पर क्लिक करें
- Assessment Year: 2026-27 (या जो भी वर्तमान हो) चुनें
- Type of Payment: ‘Other Receipts (500)’ चुनें
अब नेट बैंकिंग या UPI के जरिए ₹1,000 का भुगतान कर दें
Step 5: फाइनल लिंकिंग प्रोसेस
पेमेंट करने के बाद 2 से 3 दिन का इंतजार करें ताकि पेमेंट सिस्टम में अपडेट हो जाए। इसके बाद दोबारा ‘Link Aadhaar’ पर जाएं, डिटेल्स भरें और ‘Validate’ करें। इस बार आपसे आपका नाम (आधार के अनुसार) और मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। OTP दर्ज करते ही आपकी रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी
पैन आधार लिंक स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आपको लगता है कि आपका पैन पहले से ही लिंक है, तो आप इसे भी आसानी से चेक कर सकते हैं
- इनकम टैक्स पोर्टल के ‘Quick Links’ में ‘Link Aadhaar Status’ पर क्लिक करें
- अपना पैन और आधार नंबर डालें
- ‘View Link Aadhaar Status’ पर क्लिक करें। अगर लिंक होगा, तो स्क्रीन पर “Your PAN is already linked to given Aadhaar” लिखा आ जाएगा
FAQ
Q1. क्या 2026 में पैन-आधार लिंक करना फ्री है?
नहीं, अब आपको ₹1,000 की लेट फीस देनी होगी
Q2. पेमेंट करने के बाद कितने दिन में लिंक होता है?
आमतौर पर पेमेंट अपडेट होने में 2-4 दिन लगते हैं और पूरी प्रक्रिया में एक हफ्ता लग सकता है